ग्राम प्रधान विवेकानंद ने दिव्यांगों को बांटे ई-रिक्शा, जनसेवा के साथ विकास की पेश की मिसाल

पीलीभीत। तहसील कलीनगर के तराई क्षेत्र में ग्राम प्रधान विवेकानंद ने दिव्यांगजनों की मदद के लिए सराहनीय पहल करते हुए उन्हें ई-रिक्शा वितरित किए। ई-रिक्शा मिलने के बाद दिव्यांगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने ग्राम प्रधान का आभार जताया।

तराई क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के चलते दिव्यांगजनों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उनकी समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान विवेकानंद ने ई-रिक्शा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया, ताकि दिव्यांगजन आवागमन में आत्मनिर्भर बन सकें और अपनी आजीविका चलाने में भी इसका उपयोग कर सकें।

ग्राम प्रधान विवेकानंद गांव के विकास के साथ गरीब, जरूरतमंद, बुजुर्ग और दिव्यांगजनों की मदद के लिए भी लगातार सक्रिय रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, उनकी प्राथमिकता गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के साथ पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं और सहायता का लाभ पहुंचाना है।

गांव में सड़क, मूलभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर भी उनके प्रयास जारी हैं। दिव्यांगजनों को ई-रिक्शा वितरण की पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे प्रयास जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं।

न्यूज़ लाइव पूर्वांचल के लिए संवाददाता अरविंद कुमार की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *