शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

पीलीभीत/बीसलपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में बीसलपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी पीड़िता की तहरीर पर 26 नवंबर 2025 को थाना बीसलपुर में मुकदमा संख्या 606/25 दर्ज किया गया था। मामले में मोहल्ला हबीबुल्ला खां निवासी सीबू पुत्र साबू समानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर बीसलपुर पुलिस ने सुबह करीब 10:05 बजे आरोपी सीबू (27) को उसके निवास स्थान मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हिमांशु चौधरी, हेड कांस्टेबल शकील अहमद, हेड कांस्टेबल अशोक दीक्षित और कांस्टेबल सन्नी कुमार शामिल रहे।

संवाददाता—अरविंद कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *