खटीमा। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में पानी की कमी और जगह-जगह पाइपलाइन में हो रहे लीकेज की समस्या को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित जोशी ने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पानी से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कई जगह पानी की पाइपलाइन में लीकेज पाया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित जोशी ने मामले की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार को देते हुए समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव में छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त किया जाना चाहिए।
प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को पानी के लीकेज सहित अन्य समस्याओं को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए।
छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित जोशी ने कहा कि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रसंघ लगातार प्रयास करता रहेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष घनश्याम राना, जया, रेनू, महेश जोशी सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
रिपोर्ट: न्यूज लाइव पूर्वांचल