खटीमा। पूर्वांचल सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा नागरिक चिकित्सालय में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. वी.पी. सिंह के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री भानु प्रताप सिंह की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा आयोजित की गई। स्वर्गीय भानु प्रताप सिंह का 26 अगस्त को निधन हो गया था।
श्रद्धांजलि सभा में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान पूर्वांचल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में समिति परिवार डॉ. वी.पी. सिंह एवं उनके समस्त परिवार के साथ खड़ा है। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
श्रद्धांजलि सभा में समिति के अध्यक्ष साकेत प्रसाद सिंह, महामंत्री अंकित पाण्डेय, कोषाध्यक्ष कमला सिंह सहित सुनील रैदानी, नरेन्द्र सिंह, अजय सिंह, अरुण देव सिंह, आर.ए. सिंह, महेंद्र प्रताप पाण्डेय, उदय प्रताप सिंह, दीपक सिंह, मनोज शाही, वीरेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह, अखिलेश सिन्हा एवं राकेश तिवारी उपस्थित रहे।
— अंकित पाण्डेय
महामंत्री, पूर्वांचल सेवा समिति
न्यूज़ लाइव पूर्वांचल संवाददाता.उत्तम कुमार