जिला पंचायत प्रतिनिधि मनोज राणा के आवास पर कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

खटीमा। जिला पंचायत प्रतिनिधि मनोज राणा के आवास पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण सुना। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और कार्यक्रम में उठाए गए विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में राज्य दर्जा मंत्री मोहनी पोखरिया, ओबीसी आयोग के सदस्य राजनाथ मौर्या, बलदेव सिंह उर्फ बिल्ला, हीरा बोरा (मंडल महामंत्री एवं ग्राम प्रधान), रामअवतार गुप्ता, सूरज राणा, रमेश चंद्र, दीपेन्द्र सिंह, रवि राणा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देशभर में हो रहे सकारात्मक कार्यों, जनहित की पहल और प्रेरणादायक प्रयासों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचती है। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन में उठाए गए सामाजिक सरोकारों को महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी सराहना की।

न्यूज़ लाइव पूर्वांचल संवाददाता.उत्तम कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *