राष्ट्रीय खेल दिवस पर पूर्व खिलाड़ियों का सम्मान, खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

पीलीभीत।पूरनपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डायमंड हॉकी क्लब की ओर से पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महान हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।इस दौरान क्षेत्र के खेल जगत में योगदान देने वाले पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी आशीष मिश्रा और पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी सूजय सरकार को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।क्लब अध्यक्ष महेश आजाद ने कहा कि पूर्व खिलाड़ियों का सम्मान केवल उनका अभिनंदन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को खेल विरासत से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेलों में भाग लेने और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।इस अवसर पर राजीव सक्सेना, आलोक सक्सेना, सौरभ सक्सेना, सभासद दिनेश आजाद, घासीराम आजाद, मुन्ने मियां अंजाना पूर्व चेयरमैन, प्रधानाचार्य राजेश गौतम, करमजीत सिंह, मयंक सक्सेना, आनंद सक्सेना, राजा भारद्वाज, अनुज पांडेय, गौरव, सावन, रोहित, सलिल, बिनु, राजा, सौरव समेत क्लब के पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र में हॉकी सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देने और उभरती प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *