खटीमा। 01 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा विभिन्न जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्यमंत्री ने उदयमान मेडल प्राप्त खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और उनके साथ संवाद कर खेलों एवं उनकी उपलब्धियों के संबंध में जानकारी ली।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, हुकुम सिंह कुंवर, गंभीर सिंह धामी, रनदीप पोखरिया, अमित पांडे, सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, चंपावत जिलाधिकारी मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।