युवा समकालिक संवाद के प्रतिभागियों को विशेष सम्मान, मुख्यमंत्री की माताजी ने किया सम्मानित,

खटीमा। शहीद हरि किशन शिक्षण संस्थान, अशोक फार्म के विद्यार्थियों रेखा एवं मोहित साहनी को लोहिया हेड कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का विशेष अवसर प्राप्त हुआ। जहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माताजी ने रेखा एंव मोहित साहनी को अंगवस्त्र, बैग, मिष्ठान तथा तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि उक्त विद्यार्थियों ने गत 31 अगस्त को सोबन सिंह जीना सभागार राणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित ‘युवा–समकालिक संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया था। सीमांत क्षेत्र के विद्यालय के विद्यार्थियों को इस विशेष कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर मिलने से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन डोबरियाल ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनकी माताजी एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा राज्य मंत्री रंजीत सिंह नामधारी, गंभीर सिंह धामी, मोहिनी पोखरिया, भाजपा नेता दान सिंह रावत, विद्यालय की अध्यापिका नीला दानू तथा अध्यापक अंकित राय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *