पुलिस ने चांदी की चेन चोरी की घटना का किया खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चांदी की चेन, एक अवैध तमंचा, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को वादी ने सूचना दी कि जमुनी चौराहा स्थित विजय ज्वेलर्स की दुकान पर दो युवक ग्राहक बनकर आए थे। उन्होंने चांदी की चेन देखने के बहाने करीब 30 ग्राम वजन की चेन चोरी कर ली थी। चोरी की गई चेन की कीमत लगभग 6,500 रुपये बताई गई। इस मामले में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 333/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद एहसान पुत्र शाहिद हुसैन निवासी ग्राम हरदुआ, थाना जहानाबाद तथा अनिल पुत्र स्वर्गीय नवल लाल निवासी ग्राम शिवपुरिया, थाना जहानाबाद, जनपद पीलीभीत के रूप में हुई है। आरोपियों की उम्र क्रमशः करीब 27 वर्ष और 24 वर्ष बताई गई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक चांदी की चेन, जो दो टुकड़ों में टूटी हुई थी, बरामद की। इसके अलावा एक नाजायज तमंचा 12 बोर, चार जिंदा कारतूस 12 बोर, दो मोबाइल फोन और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP26Q1517 बरामद की गई।बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और आयुध अधिनियम की धारा 3/25 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई में उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक रतन कुमार, आरक्षी अजय कुमार और आरक्षी विशाल शामिल रहे। पीलीभीत पुलिस ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *