पीलीभीत।कलीनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ई-समवाय नगोरिया कट द्वारा मानवीय सेवा के तहत वाइब्रेंट गांव योजना के अंतर्गत निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को ई- समवाय के कार्यक्षेत्र में आने वाले वाइब्रेंट गांव रमनगरा के पंचायत घर में आयोजित इस वेटरनरी सिविक एक्शन कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्र मुख्यालय एसएसबी पीलीभीत के कमांडेंट (पशुचिकित्सक) डॉ. गुरविंदरजीत सिंह ने किया।शिविर में ई-समवाय प्रभारी निरीक्षक सा. जितेंद्र प्रसाद और 10 अन्य जवानों ने सहयोग किया। शिविर के दौरान ग्रामीणों के कुल 93 पशुओं का निशुल्क इलाज किया गया, जिनमें 89 गाय-भैंस, 01 बकरी और 03 श्वान (कुत्ते) शामिल हैं एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि वाइब्रेंट गांव योजना के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके और उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। इस पहल से ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। एसएसबी के इस सराहनीय कार्य के लिए ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया और आगे भी ऐसे चिकित्सा शिविर आयोजित करने की उम्मीद जताई।
संवाददाता-अरविंद कुमार न्यूज़ लाइव पूर्वांचल
Mo-7454987858