राजकीय इंटर कॉलेज बग्घा में एंटी ड्रग्स जागरूकता शिविर,विद्यार्थियों को दी निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

खटीमा। शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज बग्घा, खटीमा में एंटी ड्रग्स अभियान के अंतर्गत विधिक साक्षरता एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित किया गया। माननीय सचिव ममता पंत के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल भीम प्रकाश ने की।पैरालीगल वॉलंटियर एवं पूर्व काउंसलर गीता शर्मा ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, नशामुक्ति केंद्रों और पुनर्वास सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की लत युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करती है, इसलिए सभी को नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता, पैनल अधिवक्ताओं, मध्यस्थता और लोक अदालत के बारे में भी बताया।शिविर में घरेलू हिंसा, बाल शोषण, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा से संबंधित कानूनी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को आपातकालीन हेल्पलाइन **112, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और नालसा विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100** के बारे में जागरूक किया गया।कार्यक्रम में शिक्षक अनिल तिवारी, अतुल कुमार राठव, अशोक प्रताप सिंह, कृष्णकांत बानूनी, शिवलाल कोहली, गुलाब सिंह कुशवाहा, लीला खोलिया और दयाराम सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद रहे।

संवाददाता अरविंद कुमार न्यूज़ लाइव पूर्वांचल

Mo-7454987858

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *