22 महीने बाद इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह का तबादला, मुकेश शुक्ला ने संभाली सेहरामऊ उत्तरी थाने की कमान

पूरनपुर/पीलीभीत। सेहरामऊ उत्तरी थाने में करीब 22 महीने तक प्रभारी निरीक्षक रहे संजय कुमार सिंह का गैरजनपद तबादला हो गया है। उन्हें विजिलेंस विभाग में भेजा गया है। उनके स्थान पर इंस्पेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला ने थाने की कमान संभाल ली है। वहीं सोमवार को थाना परिसर में संजय कुमार सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर विदाई दी। इस दौरान संजय कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में पुलिसकर्मियों से मिले सहयोग की सराहना करते हुए सभी का आभार जताया।करीब 22 महीने के कार्यकाल के दौरान शिकायतों पर कार्रवाई, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं के खुलासे तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उनके कार्यकाल की चर्चा रही।नए थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला के सामने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने और जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें उनकी कार्यशैली और पुलिस की सक्रियता पर रहेंगी।

संवाददाता -अरविंद कुमार न्यूज़ लाइव पूर्वांचल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *