यूकेडी ने कैलाश सिंह पांगती को नानकमत्ता विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया, युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता

(नानकमत्ता)। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) द्वारा नानकमत्ता विधानसभा के संभावित प्रत्याशी कैलाश सिंह पांगती को प्रथम सूची में प्रत्याशी घोषित किए जाने पर रविवार, 1 नवंबर 2026 को झनकट स्थित चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कैलाश सिंह पांगती का फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।

 

कार्यक्रम के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए त्रिभुवन सिंह थिरपोला को ब्लॉक अध्यक्ष, धीरज चंद्र गहतोड़ी को युवा ब्लॉक अध्यक्ष, राज जेठी को झनकट नगर अध्यक्ष तथा आशीष कुमार को नगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

वहीं, अन्य संगठनों से नाराज होकर कई युवाओं ने उत्तराखंड क्रांति दल की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इनमें योगेश मनोला, श्रवण कुमार, आयुष राणा, रामकुमार सिंह राणा, योगेश बोरा, अनीश राणा, तन्मय राणा, आशीष कुमार, विनीत सिंह, भूपेंद्र लाल, महेंद्र सिंह, कैलाश पोखरिया और संजय बोहरा सहित अन्य युवा शामिल रहे।

 

इस अवसर पर नानकमत्ता विधानसभा प्रभारी शिव शंकर भाटिया, राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जोध सिंह मनोला, उपाध्यक्ष होशियार सिंह जेठी, कार्यालय प्रभारी दुर्गा सिंह सामंत और मीडिया प्रभारी मनोज सिंह मेहता सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

न्यूज़ लाइव पूर्वांचल | हर पल सच के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *