जिला न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 227 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

रुद्रपुर। जिला न्यायालय परिसर में मा० जिला न्यायाधीश के निर्देशों के अनुपालन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों और वादकारियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित मेडिकल टीम ने शिविर में पहुंचे लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, एनसीडी स्क्रीनिंग, टीबी स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण और रक्त की सामान्य जांच की। इसके अलावा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गोस्वामी ने बताया कि शिविर में कुल 227 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि आमजन और न्यायालय से जुड़े लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

 

शिविर में डॉ. सैय्यद अब्बास (फिजिशियन), डॉ. उदय शंकर (नेत्र सर्जन), डॉ. संदीप राय, स्टाफ नर्स अर्चना पाल, लैब टेक्नीशियन मोहम्मद शरीफ, एएनएम लतिका मंडल एवं दृष्टिमितिज्ञ अमित सक्सेना सहित मेडिकल टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

  • न्यूज़ लाइव पूर्वांचल | हर पल सच के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *