इंडो-नेपाल सीमा पर वीवीआईपी निर्देशों के तहत चेकिंग अभियान, रमनगरा चौकी इंचार्ज मनोज तोमर ने संभाली कमान।

इंडो-नेपाल सीमा पर वीवीआईपी निर्देशों के तहत चेकिंग अभियान, रमनगरा चौकी इंचार्ज मनोज तोमर ने संभाली कमान।

पीलीभीत/कलीनगर। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए वीवीआईपी (VVIP) निर्देशों के तहत एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सोमवार को जनपद पीलीभीत की तहसील कलीनगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थाना माधोटांडा की रमनगरा पुलिस चौकी के इंचार्ज मनोज तोमर के नेतृत्व में सीमावर्ती इलाके में कड़ा पहरा देखा गया।रमनगरा चौकी इंचार्ज मनोज तोमर ने पुलिस टीम के साथ भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बंदरभोज के मुख्य अंबेडकर चौक पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीमा पार आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी गहनता से तलाशी ली गई। साथ ही, संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों से कड़ी पूछताछ की गई।

उच्चाधिकारियों और वीवीआईपी निर्देशों के अनुपालन में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में अवांछनीय गतिविधियों पर अंकुश लगाना और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। रमनगरा चौकी पुलिस की इस सक्रियता और मुस्तैदी को देखकर सीमा पार करने वाले असामाजिक तत्वों में हड़कंप का माहौल रहा, वहीं स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस सतर्कता की सराहना की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सीमा पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। इस दौरान पुलिस टीम में ज्ञानचंद,राहुल कुमार,देवेश,अंकुर गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *