गुरुड़ाबाँज (अल्मोड़ा), 12 अगस्त। राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबाँज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने डिजिटल शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, तकनीकी शिक्षा, भारतीय ज्ञान परंपरा और विकसित भारत@2047 जैसे विषयों पर आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में स्वाति आर्या ने प्रथम, मनीषा शाह ने द्वितीय और मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. प्रणिता नन्द के निर्देशन में आयोजित हुआ। संयोजन डॉ. गगनप्रीत सिंह तथा सहसंयोजन श्री सुनील कुमार ने किया।