डायनेस्टी गुरुकुल लगातार चौथी बार बना स्पेल बी मैराथन चैंपियन

सौम्या भट्ट प्रथम, विजय देव द्वितीय और शिवानी बुंगला ने तृतीय स्थान हासिल कर रचा कीर्तिमान

खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी, छिनकी फार्म खटीमा के छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी वर्तनी पर आधारित 11वीं स्पेल बी मैराथन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय तीनों स्थानों पर कब्जा जमाकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय ने लगातार चौथी बार स्पेल बी मैराथन का खिताब अपने नाम कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

मॉडर्न यूटोपियन सोसाइटी खटीमा द्वारा रविवार को राणा प्रताप इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में खटीमा और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 6 से 8 तक के करीब 550 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में डायनेस्टी गुरुकुल की सौम्या भट्ट ने प्रथम, विजय देव ने द्वितीय तथा शिवानी बुंगला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेताओं को मॉडर्न यूटोपियन सोसाइटी की ओर से प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹5,100, द्वितीय पुरस्कार ₹1,100 और तृतीय पुरस्कार ₹500 तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने विजेता विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में शीर्ष तीनों स्थान हासिल करना विद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा निरंतर नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि संतोष कोशिश में निहित है और पूर्ण प्रयास ही पूर्ण विजय है। उन्होंने विजेता छात्र-छात्राओं की मार्गदर्शक शिक्षिका कल्पना चंद को भी विशेष शुभकामनाएं दीं।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन, मार्गदर्शन शिक्षिका कल्पना चंद, रितिका जोशी, लिंसी त्यागी, अंबिका सोलंकी, मंजू चंद, सुरेश ओली, हरीश भट्ट, दिगम्बर भट्ट, अशोक जोशी, मनीष ठाकुर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

न्यूज़ लाइव पूर्वांचल के लिए विशेष रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *