पीलीभीत। वन्यजीवों की तस्करी और अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरखेड़ा पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चौकी जिरौनियां पर चेकिंग के दौरान कछुए पकड़कर बेचने वाले गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को धर दबोचा और उनके कब्जे से 02 जीवित कछुए बरामद किए हैं।पुलिस ने तीनों अभियुक्तों—वीरेंद्र (40 वर्ष, निवासी खैरुल्ला शाह), मो० सलीम (45 वर्ष, निवासी भिखारीपुर) और मो० हनीफ (51 वर्ष, निवासी भिखारीपुर) के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/51 के तहत केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार, उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार, डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह व अन्य पुलिस व वन विभाग के जवान शामिल रहे।