खटीमा। मदरसा गौसिया अरबी के प्रबंधक मौलाना इरफान उल कादरी ने बताया कि इस बार आगामी जुलूस मोहम्मदी को पूरी सादगी और रूहानी माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा शहर में किसी भी प्रकार के ध्वनि यंत्रों लाउडस्पीकर या डी,जे का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि जुलूस में किसी को भी डीजे बजे लाने और किसी भी तरह से माहौल बिगड़ने की इजाजत नहीं होगी जुलूस में टुक टुक या मोटरसाइकिल लाने पर भी रोक लगाई गई है। मौलाना इरफान उल कादरी ने लोगों से अपील की की जुलूस में आतिशबाजी खेलकूद हंसी मजाक गाली गलौज के साथ-साथ धूम्रपान से बचना होगा। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जुलूस में इस्लामी कपड़े कुर्ता पायजामा या जुब्बा और सर पर पगड़ी पहनने की सलाह दी हाथ में इस्लामी झंडा लेकर अदब के साथ जुलूस में शामिल हो।
हुजूर सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम के जन्मदिन पर नशा और जुआ से दूर रहने के साथ साथ देश में अमन चैन भाई चारा बनाएं बनाए रखने का संकल्प लें इसी के साथ जुलूस अपने निर्धारित मार्गो से होते हुए खटीमा मुख्य चौराहे पर समापन होगा