पीलीभीत/पूरनपुर। 129 विधानसभा पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान के सुपुत्र ऋतुराज पासवान ने क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
भ्रमण के दौरान ऋतुराज पासवान का कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें क्षेत्र की देवतुल्य जनता जनार्दन के बीच जाकर उनकी बात सुनने और संवाद करने का अवसर मिला।
उन्होंने कहा कि पूरनपुर की सम्मानित जनता का स्नेह, विश्वास और बड़ी संख्या में मिल रहा समर्थन इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र में ‘विश्वास और विकास’ की लहर लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने दावा किया कि पूरनपुर की जनता ने हमेशा विकास और सुशासन का साथ दिया है तथा विपक्ष के भ्रामक दावों को नकारते हुए क्षेत्र की प्रगति को प्राथमिकता दी है।
ऋतुराज पासवान ने कहा कि ग्राम भ्रमण के दौरान मिले अपार स्नेह, अभूतपूर्व स्वागत और जनता के अटूट विश्वास के लिए वह पूरनपुर की महान जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वह लगातार जनता के बीच उपस्थित रहेंगे।