पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)।जनपद पीलीभीत में अपराधियों और वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत हजारा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हजारा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी गगन सिंह उर्फ अमरजीत सिंह (पुत्र बलदेव सिंह, निवासी ग्राम टिल्ला नं0 04 बमनपुरी भगीरथ, थाना हजारा) को ग्राम बैल्हा में सुतिया नाले की पुलिया के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।घटना 8 जुलाई 2026 की रात की है। पीड़ित पक्ष की ओर से 10 जुलाई 2026 को थाना हजारा में एक लिखित तहरीर दी गई थी, जिसमें आरोपी द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगाया गया था।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 70/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं 191(2), 140(3), 351(2), 351(3), 65(1) BNS और 5एम/6 पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।तभी से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार 15 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी को धर दबोचा और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम,
इस सराहनीय और त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उप-निरीक्षक वरुण कुमार, कांस्टेबल रकम सिंह और कांस्टेबल आशीष चौहान शामिल रहे।