सराहनीय कार्यकाल के बाद विदा हुए पूरनपुर एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब

सराहनीय कार्यकाल के बाद विदा हुए पूरनपुर एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब

पीलीभीत/पुरनपुर।पूरनपुर नगर पालिका सभागार में उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह के विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित इस विदाई समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बेहद धूमधाम और आदरपूर्वक विदा किया।नगर पालिका के विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में एसडीएम अजीत प्रताप सिंह का सहयोग और कुशल मार्गदर्शन सदैव अतुलनीय रहा। अपने पूरे सेवाकाल के दौरान उन्होंने जनहित के कार्यों को सर्वोपरि रखा, जिसके लिए पूरनपुर क्षेत्र की जनता और प्रशासन उनका सदैव आभारी रहेगा। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल को हर मायने में बेहद सराहनीय और प्रेरणादायक बताया।

समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उनके कर्तव्यनिष्ठ और कर्मठ कार्यशैली की सराहना करते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और आगामी स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना की। वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि वे अपने नए कार्यक्षेत्र में भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।इस गरिमामयी विदाई समारोह के अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान, अधिशासी अधिकारी,जूनियर इंजीनियर (JE), संजय मिश्रा, अशोक खंडेलवाल, रितेश गुप्ता, बृजेश गुप्ता सहित नगर पालिका के सभी सम्मानित सभासद गण एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *