बिजली विभाग के तानाशाही रवैये और उत्पीड़न के खिलाफ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का बड़ा कदम

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग द्वारा लगातार नए-नए नियम बनाकर व्यापारियों, उद्यमियों और आम उपभोक्ताओं का किए जा रहे आर्थिक उत्पीड़न तथा बिजली की बेतहाशा बढ़ती दरों के खिलाफ आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, पीलीभीत ने एक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महेंद्रू के कुशल नेतृत्व में व्यापारियों और उद्योगपतियों का एक विशाल प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक अत्यंत महत्वपूर्ण 5-सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी (एडीएम) रोशनी यादव को सौंपा। इस दौरान व्यापारियों ने बिजली विभाग की दमनकारी नीतियों के खिलाफ अपनी गहरी चिंता व्यक्त की और अविलंब सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की।ज्ञापन सौंपने के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एम.ए. जिलानी ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार किया। नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक ने मुख्यमंत्री को भेजे गए मांग पत्र के मुख्य बिंदुओं को विस्तार से रेखांकित करते हुए कहा कि:बिजली मीटर के दामों में बेतहाशा वृद्धि की तत्काल वापसी हो बिजली विभाग द्वारा 2 किलोवाट तक के कनेक्शन वाले छोटे उपभोक्ताओं और गरीब तबके के लिए मीटर के दाम 750/- रुपये से बढ़ाकर सीधे 5300/- रुपये कर दिए गए हैं। इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए। 47 लाख उपभोक्ताओं के अवैध रूप से बढ़ाए गए लोड को निरस्त करना गलत है ऐसे में एकतरफा लोड बढ़ाना अवैध है; इसे तुरंत पुराने स्तर पर बहाल किया जाए।अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी की मनमानी मांग पर पूर्ण रोक: 47 लाख उपभोक्ताओं का लोड जबरन बढ़ाने के साथ-साथ अब विभाग द्वारा नई दरों के आधार पर अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी की मांग की जा रही है।इस मनमानी वसूली बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।हर वर्ग के उपभोक्ता को राहत देने के लिए इस अतिरिक्त टैक्स को तत्काल समाप्त किया जाना बेहद जरूरी है।और युवा ज़िला अध्यक्ष शैली शर्मा ने ज़िले में अघोषित बिजली कटौती पर पूर्ण रोक और निर्बाध आपूर्ति की माँग की ज्ञापन लेने के पश्चात अपर जिलाधिकारी रोशनी यादव ने व्यापारी के प्रतिनिधिमंडल की सभी समस्याओं को अत्यंत गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस संवेदनशील मामले और जनहित से जुड़े मांग पत्र को आज ही शीर्ष प्राथमिकता के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय, लखनऊ को प्रेषित कर दिया जाएगा।इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महेंद्रू , जिला अध्यक्ष एम ए जिलानी , सपना यादव ,नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक , नाहिद ख़ान, राशिद अंसारी ,युवा ज़िला अध्यक्ष शैली शर्मा , ऋषभ सिंह , अतुल जायसवाल , संदीप सक्सेना , शोभनीय सिंह , पूजा , राधा , रणजीत कौर वसीम , आसिफ ख़ान वरिष्ठ पदाधिकारी, व्यापारिक नेता और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में जिला अध्यक्ष एम.ए. जिलानी की अगुवाई में अपनी मांगों के पूरा होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *