डॉ. बी.आर. अंबेडकर पे बैक टू सोसाइटी उत्तराखंड की बैठक सम्पन्न, समाज सेवा के लिए लिया संकल्प

खटीमा। डॉ. बी.आर. अंबेडकर पे बैक टू सोसाइटी उत्तराखंड की बैठक में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय लिया। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, जल संरक्षण, निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता, असहाय लोगों के सहयोग तथा निर्धन कन्याओं की मदद जैसे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन को अधिक सक्रिय, जनहितैषी एवं समाज के प्रति समर्पित बनाकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष कपिल देव, संस्थापक डा.उत्तम कुमार, कोषाध्यक्ष मीना देवी, मनीषा देवी, हरी प्रसाद, राम प्रवेश, विनोद कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *