उपचार के नाम पर झांसा देकर लाखों के आभूषण उड़ाए,आरोपी को किया गिरफ्तार

पीलीभीत। देसी जड़ी-बूटियों से उपचार करने का झांसा देकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को बिलसंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद करते हुए जेल भेज दिया।बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव शीतलपुर मरोरी निवासी सुखविंदर सिंह ने थाना प्रभारी जगदीप मलिक को दी गई तहरीर में बताया कि थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव रायपुर बिचपुरी निवासी अकीलुर्रहमान उनके भाई का देसी जड़ी-बूटियों से इलाज करने के लिए घर आया था। इस दौरान उसने परिजनों को उपचार के बहाने आभूषण सुरक्षित रखने के लिए कमरे में रखने की सलाह दी। आरोप है कि मौका मिलते ही वह जेवरात लेकर फरार हो गया।पीड़ित की शिकायत पर बिलसंडा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अकीलुर्रहमान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए।थाना प्रभारी जगदीप मलिक ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी जगदीप मलिक, उपनिरीक्षक सन्नी आर्य, हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह, कांस्टेबल अभिषेक सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *