एसएसबी की पांच किमी मैराथन में दिखा फिटनेस का जज्बा,121 प्रतिभागियों ने लगाई दौड़

पीलीभीत।कलीनगर। सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रीय मुख्यालय,पीलीभीत के तत्वावधान में बुधवार को 5 किलोमीटर लघु मैराथन का सफल आयोजन किया गया। उप महानिरीक्षक अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस मैराथन में एसएसबी के अधिकारियों,जवानों,ग्राम प्रधानों तथा बच्चों सहित कुल 121 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मैराथन में 49वीं वाहिनी के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी, कमांडेंट (पशु चिकित्सक) गुरविंद्र सिंह, उप कमांडेंट प्रीति शर्मा, दुर्गा प्रसाद यादव, सहायक कमांडेंट जोध सिंह, निरीक्षक चन्द्रशेखर, निरीक्षक संदीप कुमार, निरीक्षक सुनील कुमार समेत बड़ी संख्या में एसएसबी कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार (नगरिया खुर्द कला) एवं सत्यानंद राय (पुरैना तालुक महाराजपुर) सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

प्रतियोगिता के समापन पर उप महानिरीक्षक अनिल कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान आरक्षी/सा. जादव आशीष अशोक (49वीं वाहिनी), द्वितीय स्थान शिव राजभर (ग्राम रामनगर) तथा तृतीय स्थान आरक्षी/सा. अशोक के.एस. ने प्राप्त किया। इसके अलावा 47 अन्य प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उप महानिरीक्षक ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं और जवानों में स्वास्थ्य, अनुशासन, फिटनेस एवं टीम भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में स्वस्थ जीवनशैली का संदेश भी देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *