विद्यालय में पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

खटीमा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली खटीमा पुलिस ने गुरुवार को राम स्वरूप भगत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुडेली चौराहा में साइबर सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम भारत विकास परिषद के सहयोग से आयोजित किया गया।

इस दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, नशा मुक्ति और यातायात नियमों के पालन की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक और संदिग्ध कॉल से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. उत्तम सिंह नेगी एवं क्षेत्राधिकारी खटीमा नीरज सेमवाल के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह के निकट पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक भुवन गहतोड़ी, कांस्टेबल नवीन रजवार, कांस्टेबल किशोर कुमार एवं महिला कांस्टेबल विद्या शर्मा ने सहभागिता कर विद्यार्थियों को जागरूक किया।

विद्यालय प्रबंधन और भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने पुलिस के इस जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *