रमनगरा/पीलीभीत। श्रावण मास के पावन अवसर पर तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर से पहली बार कांवड़ यात्रा निकाली गई। शिवभक्तों ने बुधवार को शारदा नदी के पौन एकड़ घाट से पवित्र जल भरा और हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों के साथ ओढ़ाझार मंदिर के लिए रवाना हुए।
कांवड़ियों ने विधि-विधान से शारदा नदी से जल उठाया। यात्रा को लेकर ग्रामीणों और शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं रमनगरा पुलिस चौकी की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए कांवड़ियों के लिए जलपान की व्यवस्था की और उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए रवाना किया।
कांवड़िए शारदा नदी से लाए पवित्र जल से ओढ़ाझार मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। यात्रा के दौरान जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा।
न्यूज़ लाइव पूर्वांचल | पीलीभीत