खटीमा। लायंस क्लब खटीमा डिस्ट्रिक्ट 321-B1 की ओर से हरियाली तीज के पावन अवसर पर कृदय फार्म, खटीमा में भव्य एवं रंगारंग तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में सजकर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मनोरंजक खेलों, नृत्य, मेहंदी और रैम्प वॉक सहित विभिन्न गतिविधियों ने आयोजन को आकर्षक बना दिया।
तीज महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं में लायन लेडी अमिता त्रिवेदी ने ‘तीज क्वीन’ का खिताब अपने नाम किया। वहीं लायन लेडी रमा अग्रवाल एवं लायन लेडी नीतू भट्ट को ‘सावन सुंदरी’ चुना गया। लायन लेडी शिखा बंसल को बेस्ट रैम्प वॉक, ममता अग्रवाल को बेस्ट मेहंदी डिजाइन, नीतू भट्ट को बेस्ट मूव तथा रमा अग्रवाल को बेस्ट पोषाक का पुरस्कार प्रदान किया गया। समयनिष्ठता के लिए लायन लेडी बबिता अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
पार्सल पासिंग गेम में लायन लेडी मिली मलिक विजेता रहीं। क्लब के पुरुष सदस्यों के लिए भी मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें लायन नितिन रस्तोगी एवं लायन अजय अग्रवाल सीए विजयी रहे।
कार्यक्रम का संचालन लायन लेडी शिल्पा पाण्डेय एवं विभूति भटनागर ने किया। प्रतियोगिताओं की निर्णायक श्रीमती स्वाति मिश्रा एवं श्रीमती रागिनी मेहता रहीं। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के उत्साह और प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विजेताओं का चयन किया।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने लायंस क्लब खटीमा द्वारा सामाजिक एवं सेवा कार्यों के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान क्लब की बैठक के साथ अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित हुईं। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया।
उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर यह तीज महोत्सव सभी के लिए यादगार बन गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष लायन अंकित पाण्डेय, सचिव लायन ओशो अमीर, कोषाध्यक्ष लायन अमन अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक लायन घनश्याम अग्रवाल सहित लायन रमेश अग्रवाल, लायन देवेंद्र भट्ट, लायन भास्कर जोशी, लायन अजय अग्रवाल, लायन रंजन अग्रवाल, लायन बसंत बल्लभ जोशी, लायन अजय त्रिवेदी, लायन भारत भूषण मित्तल, लायन आशीष अग्रवाल, लायन सुदर्शन वर्मा, लायन नरेश गुप्ता, लायन दिनेश अग्रवाल, लायन रवीश भटनागर, लायन पुष्कर दत्त भट्ट, लायन नितिन रस्तोगी, लायन अजय अग्रवाल सीए, लायन डीएन खोलिया समेत अन्य लायन सदस्य मौजूद रहे।
न्यूज लाइव पूर्वांचल संवाददाता.उत्तम कुमार