सर्राफा दुकान में बड़ी चोरी, 4 किलो चांदी और सोने के नाक के फूल ले उड़े चोर

पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के महोफ रोड पर चोरों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए सर्राफा दुकान में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। मुख्य चौराहे से महज करीब 200 कदम की दूरी पर स्थित दुकान को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण समेटकर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि चोर दुकान से करीब चार किलोग्राम चांदी और लगभग साढ़े तीन तोले सोने के नाक के फूल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर सामने आई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।घटना ने रात में पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि मुख्य चौराहे के बेहद करीब हुई इतनी बड़ी वारदात की भनक रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को नहीं लग सकी।सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी नताशा गोयल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनकी गतिविधियों का सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *