खटीमा। सरस्वती एकेडमी, बिगराबाग में विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए साइंस ओलंपियाड का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग किया।
ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न प्रश्नों को अपनी ज्ञान क्षमता, तार्किक सोच और समस्या-समाधान कौशल के माध्यम से हल किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण देखने को मिला।
इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती ज्योति पाल एवं प्रधानाचार्य श्री रामयश जी ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तर्क शक्ति, जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि सरस्वती एकेडमी में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगिताओं, प्रयोगों और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर दिए जाते हैं।
न्यूज लाइव पूर्वांचल। खटीमा।रिपोर्टर.उत्तम कुमार