पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में जिला कार्यालय पीलीभीत पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष गोकुल मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने और उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिले में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ की विस्तृत रूपरेखा साझा की।जिलाध्यक्ष गोकुल मौर्य ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे जिले में संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सेवा ही संगठन” और “अंत्योदय” के भाव को जन-जन तक पहुँचाना है अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को सभी बूथों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर जन-सेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए की गई। इसके बाद 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सरकारी व निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत – चित्रसेवा’ के तहत निबंध, क्विज और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। 18 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ‘नमो सेवा – अनकही कहानियाँ’ के माध्यम से नुक्कड़ नाटकों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा पीएम मोदी के जीवन व जनकल्याणकारी योजनाओं का मंचन किया जाएगा।इसी क्रम में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम के तहत योजनाओं के लाभार्थियों के अनुभवों पर लघु वीडियो (रील्स) बनाकर डिजिटल माध्यमों पर साझा किए जा रहे हैं। 25 सितंबर से 2 अक्टूबर के मध्य ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत निकाय व ब्लॉक स्तर पर सेवा शिविर लगाकर पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मौके पर ही प्रदान किया जाएगा।7 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक गाँव से ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा – विकसित भारत का संकल्प’ निकाली जाएगी तथा इसी दिन सार्वजनिक स्थलों व ब्लॉक स्तर पर ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ के अंतर्गत विशाल रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके अलावा युवाओं को जोड़ने के लिए आईटीआई, पॉलिटेक्निक व इंजीनियरिंग कॉलेजों में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ आयोजित किया जाएगा और अभियान का समापन 27 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ होगा जिलाध्यक्ष गोकुल मौर्य ने बताया कि अभियान के सुचारू संचालन के लिए पीलीभीत जिला समिति ने पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसमें ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए चेयरमैन संदीप कौर व विकास वाल्मीकि, ‘मेरे सपनों का भारत’ के लिए डॉ. आस्था अग्रवाल व मान सिंह राठौर, ‘नमो सेवा’ के लिए मानसी सिंह व नमन प्रताप सिंह, ‘सेवा सेतु अभियान’ के लिए विधायक विवेक वर्मा व अतिंदर पाल सिंह तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ के लिए बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद व सत्यपाल वर्मा को दायित्व सौंपा गया है पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष गोकुल मौर्य ने स्पष्ट किया कि भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस माह भर चलने वाले अभियान में पूर्ण निष्ठा के साथ सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।