दो बाइकों पर सवार चार हमलावरों ने रास्ते में रोककर किया हमला, वारदात के बाद आरोपी फरार

पीलीभीत।दियोरिया कलां। कोतवाली दियोरिया कलां क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। महेशापुर पुलिया के पास दो बाइकों पर सवार चार हमलावरों ने युवक को रास्ते में रोक लिया और तमंचे से फायर कर दिया। गोली युवक के हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया।गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत वारदात से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *