नवागत जिलाधिकारी ने की प्रेस वार्ता, मीडिया से संवाद कर जताया आभार

पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी ने बुधवार को गांधी सभागार में दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता आयोजित कर जिले के मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया। प्रेस वार्ता के दौरान जनपद के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और प्रशासन की प्राथमिकताओं को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने पत्रकारों का स्वागत करते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आवश्यक जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जिले के विकास और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन की ओर से प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया, ताकि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाया जा सके।प्रेस वार्ता में जनपद के विभिन्न समाचार पत्रों, न्यूज पोर्टलों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े बड़ी संख्या में पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *