ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत/बिलसंडा। बिलसंडा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम रामपुर अमृत निवासी मनीष कुमार ने थाना बिलसंडा में तहरीर देकर बताया था कि उसका लाल रंग का स्वराज-855 ट्रैक्टर संख्या UP26AZ9109 मय ट्रॉली 18/19 सितंबर की रात अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिया गया था। मामले में 21 सितंबर को थाना बिलसंडा में मुकदमा संख्या 221/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी बीसलपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने 24 सितंबर को थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम हैदरगंज तिराहे के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र पप्पू निवासी बीजामऊ, थाना हाफिजगंज, जनपद बरेली, उम्र करीब 29 वर्ष तथा अरविन्द पुत्र सत्यप्रकाश निवासी ईंटगांव, थाना बिलसंडा, जनपद पीलीभीत, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया स्वराज-855 ट्रैक्टर मय ट्रॉली बरामद कर लिया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी पुलिस के हाथ लगी है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राहुल के खिलाफ पीलीभीत और बरेली जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी अरविन्द के खिलाफ भी बिलसंडा थाने में बीएनएस तथा आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष जगदीप मलिक, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल आलोक वर्मा, हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल संजीव कुमार ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *