पीलीभीत। नवागत अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री हिमांशु गौरव ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस ऑफिस की विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस कार्यालय से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।एएसपी ने संबंधित शाखा प्रभारियों से उनके कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों एवं अभिलेखों के रखरखाव समेत अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।उन्होंने कहा कि पुलिस कार्यालय से संबंधित कार्यों का समयबद्ध और प्रभावी निष्पादन पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।