बीमार हर्षिता के इलाज के लिए आगे आया प्रशासन, बेहतर उपचार के निर्देश

खटीमा। नागरिक चिकित्सालय में उपचाराधीन हर्षिता बोरा के बेहतर इलाज के लिए जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने पहल की है। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने अस्पताल पहुंचकर हर्षिता के स्वास्थ्य का हाल जाना और उसके पिता से मुलाकात कर उपचार की जानकारी ली।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नोडल अधिकारी दिनेश यादव से वीडियो कॉल के माध्यम से वार्ता की गई। वार्ता में हर्षिता को जल्द से जल्द उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उसके उपचार में हरसंभव सहयोग देने के निर्देश दिए गए।

 

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि हर्षिता के इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

 

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीपी सिंह, सतीश चंद्र भट्ट, भवानी भंडारी, बॉबी ढींगरा, सतीश मौर्य और वीरेंद्र मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

न्यूज़ लाइव पूर्वांचल | हर पल सच के साथ

रिपोर्टर.उत्तम कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *