समाजसेवी रमेश निगम के नेतृत्व में ग्रामीणों का आंदोलन रंग लाया, जर्जर मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू

ग्रामीणों के आंदोलन के बाद प्रशासन ने भेजी जेसीबी, सड़क को गड्ढामुक्त करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू

पीलीभीत/कलीनगर। इंडो-नेपाल सीमा से सटे तहसील कलीनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुंदर नगर में ग्रामीणों का आंदोलन आखिरकार रंग लाया। लंबे समय से जर्जर पड़े बंदर भोज अंबेडकर चौक से उत्तराखंड को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का मरम्मत कार्य प्रशासन द्वारा शुरू करा दिया गया है। सड़क पर जेसीबी मशीनें पहुंचने और गड्ढामुक्ति का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

बताया जाता है कि यह मुख्य मार्ग लंबे समय से बेहद खराब स्थिति में पड़ा हुआ था। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण स्कूली बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे थे, जबकि बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। रोजाना हजारों लोगों के आवागमन वाले इस मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश था।

 

सड़क की दुर्दशा से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रखर समाजसेवी रमेश निगम के नेतृत्व में मोर्चा खोलते हुए सड़क पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों के आंदोलन की गूंज शासन-प्रशासन तक पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जर्जर सड़क का निरीक्षण करते हुए धरना दे रहे ग्रामीणों से वार्ता की।

 

प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दो से तीन दिनों के भीतर सड़क को गड्ढामुक्त करने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। साथ ही बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद आगामी तीन माह के भीतर सड़क के नवनिर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने का भरोसा भी दिया गया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

 

प्रशासन अपने वादे पर खरा उतरता नजर आया और रविवार को ही जेसीबी मशीनों को मौके पर भेजकर सड़क को गड्ढामुक्त करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू करा दिया गया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराने के लिए समाजसेवी रमेश निगम के नेतृत्व में किए गए आंदोलन और प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

 

#NewsLivePurvanchal #PilibhitNews #KalinagarNews #SundarNagar #RoadRepair #RoadDevelopment #RameshNigam #RuralNews #LocalNews #UPNews #Pilibhit #ग्रामीणों_का_आंदोलन #सड़क_मरम्मत #कलीनगर #पीलीभीत_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *