साइबर अपराध से बचाव को लेकर छात्रों को किया जागरूक, ठगी होने पर 1930 पर तुरंत कॉल करने की अपील

न्यूज़ लाइव पूर्वांचल | खटीमा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, खटीमा में साइबर अपराध जागरूकता एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञों ने छात्रों को साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया ठगी, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए।

वक्ताओं ने कहा कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार, सड़क सुरक्षा, निःशुल्क विधिक सहायता और NALSA हेल्पलाइन 15100 की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 155 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर साइबर सुरक्षा और कानूनी जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *