धूमधाम से निकाली गई कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा पूरनपुर

पूरनपुर, पीलीभीत। पावन श्रावण मास के अवसर पर स्थानीय मोहन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पूरनपुर में शनिवार को नन्हे-मुन्ने भैया-बहिनों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ कांवड़ यात्रा निकाली। बच्चों द्वारा आकर्षक ढंग से सजाकर लाई गई कांवड़ों ने सभी का मन मोह लिया।विद्यालय परिसर से शुरू हुई कांवड़ यात्रा पूरनपुर के सुप्रसिद्ध शिव मंदिर तक पहुंची। यात्रा के दौरान बच्चे भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मार्ग और आसपास की गलियां गूंज उठीं। स्थानीय लोगों ने बच्चों की श्रद्धा, उत्साह और भक्ति की जमकर सराहना की।मंदिर पहुंचने के बाद छात्र-छात्राओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी ने बच्चों को प्रसाद वितरित कर आशीर्वाद दिया। इस दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।कांवड़ यात्रा का आयोजन शिल्पी जी के मार्गदर्शन में किया गया। यात्रा को सफल बनाने में शिवांगी मिश्रा, पूनम, निशा, मनीष, बलराम, गेंदनलाल, दीपचंद्र, मनीषा, सुबोध, खेमकरन और महिपाल का अतुलनीय सहयोग रहा।कांवड़ यात्रा के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने बच्चों की सहभागिता और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *