आशा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक कापड़ी ने मनाया रक्षाबंधन

खटीमा। होटल पर्च वुड में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने विधायक कापड़ी को राखी बांधी और एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने आशा कार्यकर्ताओं को पर्व की बधाई देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उनके समर्पण, मेहनत और सेवाभाव का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है।

विधायक ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि आपसी सम्मान, विश्वास और भाईचारे का भी प्रतीक है।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश सिंह राठौर, जसविंदर सिंह बाजवा, अरविंद कुमार, राजकिशोर सक्सेना, देवेंद्र कन्याल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन अरोरा, नरेंद्र आर्य, पंकज टम्टा, दीपक चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वहीं आशा कार्यकर्ताओं में केशवी देवी, कमला मलकानी, देवकी जोशी, जानकी अधिकारी, मोनिका राणा, रीना राणा, सोनी, सुषमा, धनेश्वरी, रिंकी, आशा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

न्यूज़ लाइव पूर्वांचल संवाददाता.उत्तम कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *