उत्तराखंडियों का अपमान बर्दाश्त नहीं’, अखिलेश पर बरसे सीएम धामी!, सीएम धामी का पलटवार, अखिलेश यादव से मांगा जवाब

खटीमा। उत्तराखंड के लोगों के लिए कथित तौर पर ‘घुसपैठिए’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीर जवानों, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की धरती है। प्रदेशवासियों के सम्मान पर किसी भी तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम धामी ने खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा गोलीकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड के लोग अपने ऐतिहासिक संघर्ष और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी से सवाल करते हुए प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के राजनीतिक गठबंधन का हवाला देते हुए कांग्रेस से भी अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस उत्तराखंड के लोगों के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए इस शब्द से सहमत है? उन्होंने कांग्रेस से जनता के सामने अपना पक्ष रखने को कहा। सीएम धामी के इस बयान से उत्तराखंड के सम्मान और प्रदेश के ऐतिहासिक संघर्षों को लेकर सियासी बहस तेज होने के संकेत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *