कांवड़ यात्रा के दौरान मांस-मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग, शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

खटीमा । आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए शिवसेना ने खटीमा प्रशासन से यात्रा मार्ग और पूरे क्षेत्र में मांस व मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस संबंध में शिवसैनिकों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि कांवड़ यात्रा करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है और यह पवित्र धार्मिक यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है। शिवसेना पदाधिकारियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और आस्था का सम्मान बनाए रखने के लिए इस अवधि में मांस और मछली की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी लगाई जाए। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि इस दौरान कोई अप्रिय घटना घटती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में कुमाऊं मंडल संगठन सचिव विक्रम बिष्ट, नगर अध्यक्ष विजय कुमार, जिला उपप्रमुख राजकुमार गुप्ता, शोभित कटेरिया, बीना मिश्रा, रामप्रवेश, मोहनलाल, राजकुमारी वर्मा, राधा देवी समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *