नालसा विधिक सेवा योजना 2010 की दी जानकारी, आपदा पीड़ितों को कानूनी सहायता के प्रति किया जागरूक

नालसा विधिक सेवा योजना 2010 की दी जानकारी, आपदा पीड़ितों को कानूनी सहायता के प्रति किया जागरूक

खटीमा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर की माननीय सचिव ममता पंत के आदेशानुसार दस्तक करियर कोचिंग सेंटर, खटीमा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अनिल राव ने की।

शिविर में पीएलवी आरबी सिंह राणा ने छात्र-छात्राओं को नालसा (आपदा पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना) अधिनियम-2010 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाढ़, भूकंप, सूखा तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ औद्योगिक दुर्घटनाओं के पीड़ितों को निःशुल्क कानूनी सहायता एवं मुआवजा प्राप्त करने का अधिकार है।

उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी आपदा के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज खो जाते हैं, तो सबसे पहले संबंधित पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करानी चाहिए, जिससे दस्तावेजों के पुनः जारी होने की प्रक्रिया आसान हो सके।

शिविर में 18 जुलाई (शनिवार) को दीवानी न्यायालय, खटीमा में आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि इस दिन चेक बाउंस से संबंधित मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। साथ ही विधिक सहायता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क करने की अपील की गई।

शिविर में कुल 35 लाभार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पीएलवी आरबी सिंह राणा, नीतू राणा और माया देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *